फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of kidnapping and raping a teenage girl arrested

Agra News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Sep 2023 06:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Sep 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and raping a teenage girl arrested
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अगवा कर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को कार्रवाई करते हुए जेल भेजा।

प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि जनपद इटावा के गांव अहलादपुर निवासी अमन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को अगवा कर ले गया था। काफी तलाश के बाद भी जब किशोरी का कोई पता नहीं लगा तो परिजन ने आरोपी अमन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। तभी पुलिस आरोपी और किशोरी की तलाश कर रही थी। कुछ दिन पूर्व किशोरी को पुलिस ने ढूंढ निकाला और मेडिकल कराया। न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए। बयान के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा को बढ़ाया गया। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी अमन गांव चंदरपुर बोझी भट्टा के पास मौजूद है। इस सूचना पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। इसके बाद चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को पुलिस की अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed