{"_id":"69810d4084814809590f0a76","slug":"accused-of-forming-an-organization-with-fake-documents-fir-registered-agra-news-c-364-1-ag11019-124606-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दस्तावेज तो छोड़िए, फर्जी बैठकें तक कर डालीं...इस तरह बनाई संस्था; केस हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दस्तावेज तो छोड़िए, फर्जी बैठकें तक कर डालीं...इस तरह बनाई संस्था; केस हुआ दर्ज
Tue, 03 Feb 2026 10:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:28 AM IST
सार
आगरा में फर्जी दस्तावेज के सहारे संस्था बना डाली। मामले में शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
फर्जी बैठकें और दस्तावेज दिखाकर संस्था का पंजीकरण कराने और आर्थिक लाभ लेने के आरोप में थाना जगदीशपुरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़ित कमला नगर के बालाजी नगर निवासी कमलेश मीणा का आरोप है कि ट्रांस यमुना कॉलोनी के बृजेश सिंह ने रवि कुमार, राकेश सिंह, धर्म सिंह, बलराम वर्मा सहित 19-20 लोगों के साथ मिलकर फर्जी उपस्थिति रजिस्टर, शपथ पत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद ऑल इंडिया बैंक ऑफ इंडिया एससी, एसटी, ओबीसी एम्प्लाइज एसोसिएशन के नाम पर वर्ष 2024 में फर्जी बैठकें दर्शा दो संस्था रजिस्टर्ड कराईं। बैंक खाते खुलवाए गए।
उनमें सदस्यता शुल्क जमा करवा फायदा उठाया गया। जांच में जिन तिथियों पर बैठकें दर्शाई गईं, उन दिनों कई सदस्य आगरा में उपस्थित नहीं पाए गए। पुलिस आयुक्त के आदेश पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।