फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accountant who went to measure land attacked

Agra News: जमीन की मापी करने गए लेखपाल पर किया हमला

Sun, 28 Jul 2024 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accountant who went to measure land attacked
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव नरदोली में भूमि की माप के लिए गए लेखपाल पर आरोपियों ने फावड़े से हमला कर दिया। उसके पास मौजूद सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह लेखपाल को बचाया। घायल लेखपाल का उपचार चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह तहसीलदार जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया था। इसमें गांव नरदौली पुख्ता निवासी गीता देवी पत्नी रघुवीर ने अपनी जमीन की नापी की मांग की थी। अधिकारियों के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल रूपकिशोर मौके पर गया। आरोप है कि माप करने के दौरान विजपाल व श्यामलाल पुत्रगण गिरजाशंकर वहां पहुंचकर लेखपाल पर फावड़े से हमला कर दिए। साथ ही उसके पास मौजूद सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। ग्रामीणों ने किसी तरह लेखपाल को बचाया। पीड़ित ने थाने पहुंच कर आरोपी विजपाल और श्यामलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही। उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed