{"_id":"66d0db77c7b87665ec0bd8b4","slug":"accountant-kanungo-asked-for-money-in-exchange-for-measurement-of-fields-kasganj-news-c-175-1-mt11003-120168-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत की पैमाइश के बदले लेखपाल कानूनगो ने मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत की पैमाइश के बदले लेखपाल कानूनगो ने मांगे रुपये
Fri, 30 Aug 2024 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। कस्बे के घटिया मोहल्ला निवासी मूलचंद्र बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें शिकायती प्रार्थना-पत्र सौंपा। इसमें उसने बताया कि एसपी के आदेश पर लेखपाल और कानूनगो उसकी जमीन की पैमाइश करने तो पहुंचे, लेकिन बाद लेखपाल सुदीप और कानूनगो प्रताप सिंह पर पैमाइश के बदले दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
पीड़ित का आरोप है कि उसकी भूमि ग्राम पहाड़पुर कटरा में है। आरोप है कि बीते माह मोहल्ला योगमार्ग निवासी रामदास, राजकुमार, विष्णु ने उसकी भूमि को एक मीटर अंदर काटकर अपने खेत में मिलाकर जोत लिया। विरोध करने पर आरोपी मूलचंद और उसकी पत्नी विमला से गाली गलौज कर मारपीट करने पर उतारू हो गया।
मूलचंद ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से 21 जुलाई को की थी। एसपी के आदेश पर ही लेखपाल-कानूनगो उसकी जमीन की पैमाइश करने पहुंचे थे। आरोप है लेखपाल-कानूनगो ने पैमाइश के बदले उन्होंने दस हजार रुपये मांगे। जब पीड़ित ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो वह बिना पैमाइश किए ही वापस लौट गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय में की है।