फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accidental death of a worker, Hungama

हादसे में मजदूर की मौत, हंगामा

Wed, 28 Jan 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 28 Jan 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा में सोमवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा काटा। वहीं मलपुरा में भी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की जान चली गई।
विज्ञापन

मूल रूप से जगनेर के सरेंधी निवासी मुलायम सिंह (40) सिकंदरा स्थित चर्च रोड पर परिवार सहित किराए के मकान में रहते थे। वह मजदूरी करते थे। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे पैदल घर लौट रहे थे। सिकंदरा तिराहे पर मथुरा की ओर जाते ट्रक ने मुलायम सिंह को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने ट्रक को रोककर चालक पकड़ लिया। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस पहुंची। किसी तरह लोगों का गुस्सा शांत कराया।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना रोहता नहर पर शाम तकरीबन चार बजे हुई। रुनकता निवासी द्वारिका प्रसाद (46) बाइक से घर जा रहे थे। गांव सिरौली के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। द्वारिका प्रसाद गंभीर घायल हुए। पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed