{"_id":"5d4b16b88ebc3e6cd258254a","slug":"accident-tundla-news-agr399992747","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस से टकराया सांड़, एलएसआर बोगी का डीजल टैंक फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस से टकराया सांड़, एलएसआर बोगी का डीजल टैंक फटा
विज्ञापन
टूंडला में बोगी का फटा डीजल टैंक पर फैला डीजल
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। दिल्ली रेलखंड पर मिलावली स्टेशन के निकट राजधानी एक्सप्रेस में बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रेन की एसएलआर बोगी से एक सांड़ के टकराने से उसमें लगा डीजल का टैंक फट गया। तेज धमाके की आवाज पर रेल चालक ने ट्रेन को रोक दिया। तेज आवाज सुन यात्रियों में हड़कंप मच गया तथा ट्रेन के रुकते ही बाहर निकल आए। करीब 30 मिनट फटे टैंक को सही कर ट्रेेन को चलाया गया। गनीमत रही रेल ट्रैक पर फैले डीजल में आग नहीं लगी, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।
घटना बुधवार सुबह पांच बजे करीब की है। पटना से नई दिल्ली जा रही पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस टूंडला से निकलकर किलोमीटर नंबर 1252/16 के निकट पहुंची, तभी एक सांड़ ट्रेन के इंजन से टकरा गया। तेज आवाज के साथ सांड़ इंजन से टकराकर पीछे ही लगी एसएलआर बोगी में जनरेटर के लिए लगे डीजल टैंक में घुस गया। इसके चलते डीजल टैंक फट गया। फटे टैंक का तेजी से डीजल बहने लगा।
सांड़ के टकराने पर रेल चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इसके साथ ही चालक ने घटना की जानकारी टूंडला नियंत्रण कक्ष को दी। घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। नियंत्रण कक्ष ने तत्काल पीछे जा रहीं ट्रेनों को रोकते हुए ट्रेन में चल रहे टीएक्सआर विभाग को फटे टैंक को सही कराने के निर्देश दिए। कर्मियाें ने करीब आधे घंटे बाद टैंक को सही किया। तब ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
तेज आवाज व झटके से ट्रेन रुकने पर दहशत में आ गये थे रेलयात्री
टूंडला। सांड़ के रेल इंजन से टकराने पर तेज धमाका हुआ था। इसके साथ ही चालक ने इमर्जेंसी ब्रेक लगाने पर लगे झटके से ट्रेन में सवार रेलयात्री दहशत में आ गए थे। ट्रेन के रुकते ही तमाम रेलयात्री ट्रेन से उतर आए थे। जब उन्हें घटना की जानकारी हुई तब उन्होंने राहत की सांस ली।
गिट्टियों की चिंगारी से आग लगती तो हो सकता था बड़ा हादसा
टूंडला। राजधानी एक्सप्रेस के एसएलआर कोच के जनरेटर टैंक से भारी मात्रा में रेल ट्रैक पर डीलज बह गया था। इस दौरान सांड़ के टकराने पर गिट्टियों से चिंगारी भी निकली। अगर चिंगारियों से ट्रेन के नीचे फैले डीजल में आग लग जाती तो गंभीर हादसा होता। गनीमत रही इस दौरान ऐसी कोई बात नहीं हुई।
फोटो-