{"_id":"5eda7b838ebc3e90a55e59ef","slug":"accident-mainpuri-news-agr444893046","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की आमने सामने भिडंत में चालक हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों की आमने सामने भिडंत में चालक हुए घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मध्यप्रदेश के ग्वालियर क्षेत्र के थाना ठाठीपुर गांव गल्ला कोठार निवासी ट्रक स्वामी कुलदीप सिंह का ट्रक ग्वालियर के गांव रायपुर निवासी कोमल सिंह चलाता है।
बृहस्पतिवार को वह बेवर से मोहम्मदाबाद की ओर जा रहा था। ट्रक जब फर्रुखाबाद मार्ग पर एक कोल्ड स्टोर के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे ट्रक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कोमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं दूसरे ट्रक का चालक उमेश निवासी गांव ककरिया व खलासी सतीश निवासी नगला कलू को भी चोटें आईं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से कोमल को सैफई रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस ने ट्रकों को किनारे खड़ा कराया।