{"_id":"5f5bb0d18ebc3e6a0a7c615d","slug":"accident-kasganj-news-agr458882288","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक महिला व एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक महिला व एक युवक की मौत
विज्ञापन
सोरों/सहावर। अलग अलग स्थानों पर दो सड़क हादसों में एक महिला एवं एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोरों सहावर मार्ग पर गांव लखीमपुर में अपने खेत मे बोरिंग का काम देखने मंजू शर्मा(48) पत्नी सोबरन सिंह निवासी ग्राम परमों मुजरिया जिला बंदायू अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी। बौहरे नगला के पास डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मंजू की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
दूसरी घटना सहावर क्षेत्र के गांव बोड़ा नगरिया के पास हुई है। हरीश(28) पुत्र रामजीलाल निवासी नगला नाहर की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सहावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में चीत्कार उठे।