{"_id":"5eeb9cf08ebc3e42f4415a31","slug":"accident-kasganj-news-agr446731791","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, दो घायल
विज्ञापन
कागंज सड़क हादसे में मृतक महावीर का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पटियाली-म्याऊं मार्ग पर डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी महावीर सिंह (60)पत्नी ममता एवं पड़ोसी नेत्रपाल के साथ सहावर के गांव भिलौली में अपने किसी रिश्तेदार की गमी में आए थे। बुधवार देर शाम तीनों ही बाइक से वापस जा रहे थे। इसी दौरान म्याऊं के पास सामने से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी।
इससे महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। ममता एवं नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी पर परिजन भी वहां आ गए। पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक पर मुकदमा दर्ज करवाया है।