फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident in mainpuri

पंखे में उतरे करंट की चपेट में आई महिला, मौत

Sun, 28 Jul 2019 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Accident in mainpuri
भोगांव में करंट से महिला की मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद परिजन। - फोटो : MAINPURI
भोगांव। गांव भसुआहार में रविवार की सुबह महिला पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भसुआहार निवासी रेखा देवी(25) रविवार की सुबह घर में झाड़ू लगा रहीं थीं। करीब 9:30 बजे सफाई करते समय टेबल फैन में हाथ छू गया। पंखे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर महिला बेसुध होकर गिर पड़ी। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

करीब एक घंटा बाद रेखा देवी ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद परिजन व ग्रामीण मोर्चरी पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed