{"_id":"6378e4c0587e4352c8003428","slug":"accident-in-agra-activa-rider-trampled-young-man-and-woman-both-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: आगरा में दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार युवक-युवती को रौंदा, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: आगरा में दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार युवक-युवती को रौंदा, दोनों की मौत
Sat, 19 Nov 2022 07:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:44 PM IST
सार
रामबाग चौराहे के पास यमुना पुल पर अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
दोनों मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जवाहर पुल पर तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने शनिवार की शाम को एक्टिवा सवार बल्केश्वर के रहने वाले युवक-युवती को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ के जुटने पर भीषण जाम लग गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा। हादसे के बाद दोनों घरों में कोहराम मच गया। पुलिस हादसा करने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
लोहिया नगर, बल्केश्वर निवासी पूजा शाक्य (24) पुत्री शंकरलाल शाक्य नुनिहाई में अशोका ऑटो सेल्स में जॉब करती थीं। वह शनिवार की शाम को करीब सात बजे पंचायती पजाया, कमला नगर के रहने वाले परिचित दीपक शाक्य (25) के साथ एक्टिवा से घर लौट रही थीं। पुलिस ने बताया कि एक्टिवा सवार रामबाग की तरफ से कमला नगर की तरफ जा रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे जवाहर पुल पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने तेज गति से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एक्टिवा अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद एक्टिवा सवार पूजा व दीपक गाड़ी के नीचे आ गए, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर कमला नगर, न्यू आगरा, हरीपर्वत थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

भीषण जाम में फंसे रहे लोग, लंबी कतारें लगीं
जवाहर पुल पर हादसे के बाद भीषण जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को सर्विस रोड से होकर डायवर्ट किया। घटनास्थल पर बल्केश्वर और कमला नगर के लोग भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ के कारण लगे जाम को पुलिस ने तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद खुलवाया। इससे खंदारी फ्लाईओवर, भगवान टाकीज ओवरब्रिज, सुल्तानगंज फ्लाईओवर तक वाहनों की दो किमी लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने शवों को हटवाने के बाद यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन