{"_id":"5d1503838ebc3e3cef2133bd","slug":"accident-hadsa-train-accident-tundla-news-agr393466885","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी करने गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी करने गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
छात्र रोहित का फाइल फोटो
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। हरिद्वार से घर लौट रहा बीएससी का एक छात्र बुधवार देर रात मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हरिद्वार में एक फैक्टरी से मिले ऑफर पर वह चार दिन पूर्व नौकरी करने गया था। घर लौट रहा था तभी हादसा हो गया।
थाना पचोखरा के गांव गढ़ी ठाकुरन छिकाऊ निवासी रोहित कुमार (19) पुत्र नरेंद्र कुमार बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। हरिद्वार से एक प्राइवेट कंपनी में काम करने का उसे ऑफर मिला था। वह चार दिन पूर्व ही नौकरी के लिए हरिद्वार गया था।
परिजनों ने बताया कि रोहित ने बताया था कि फैक्टरी में अधिक काम लिया जा रहा था। इस पर परिजनों ने उसे नौकरी छोड़कर घर आने को कह दिया था। वह बुधवार को घर के लिए ट्रेन में सवार हो गया था।
विज्ञापन
बुधवार शाम साढ़े तीन बजे तक उससे परिजनों की बात हुई थी। देर रात मुजफ्फरनगर रेलवे पुलिस ने उसकी मौत की खबर परिजनों को दी। वह ट्रेन की चपेट में कैसे आया अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल छात्र के परिजन मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं तथा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।