फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident At Firozabad Highway One Died

फिरोजाबादः गोवंश से टकराकर खंभे में घुसी कार, भीषण हादसे में एक की मौत

Wed, 06 May 2020 06:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 May 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Accident At Firozabad Highway One Died
demo pic
फिरोजाबाद से लौट रहे विद्युत विभाग में तैनात एसडीओ के चालक की कार मक्खनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर गोवंश से टकराकर विद्युत पोल में टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला यादव कॉलोनी निवासी संजय उर्फ संजू पुत्र रामरूप सब डिविजनल ऑफीसर (एसडीओ) (विद्युत) की कार चलाता था। बुधवार सुबह वह किसी कार्य से अपनी स्विफ्ट कार से फिरोजाबाद गया था।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे लौटते समय उसकी कार मक्खनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर खड़े गोवंश से टकरा कर पास ही स्थित खंभे में घुस गई। गति अधिक होने के कारण हादसे के बाद कार के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और संजय उसमें फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर, मौके से गुजर रहे शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा भी मौके पर रुक गए। विधायक ने पुलिसकर्मियों से शीघ्र चालक को कार से निकलवाने के लिए कहा। पुलिस ने कटर मशीन मंगवाकर कार को काट कर संजय को निकाला लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। 

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था संजय
मृत संजय तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के छोटे भाई वीकेश और राजू हैं। वीकेश ने बताया कि उसका भाई संजय सुबह किसी काम से फिरोजाबाद गया था। इधर, मृतक की पत्नी मीरा और बेटी मुस्कान का रो-रो कर बुरा हाल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed