फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident At Agra Lucknow Expressway Bus Falls Into Pit Hit With Truck Due To Fog

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, ट्रक से टकराई बस गड्ढे में गिरी, ड्राइवर की मौत

Sun, 17 Jan 2021 11:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 17 Jan 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Accident At Agra Lucknow Expressway Bus Falls Into Pit Hit With Truck Due To Fog
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर हुआ हादसा, बस गड्ढे में गिरी - फोटो : अमर उजाला
घने कोहरे के कारण रविवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस ट्रक से टकरा कर गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में बस चालक रामलाल निवासी नई दिल्ली की मौत हो गई। जबकि परिचालक समेत पांच सवारियां घायल हो गईं। इसी ट्रक में एक कार भी कोहरे के कारण टकरा गई। इसमें भी दो लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद: जानलेवा साबित हुआ कोहरा, रोडवेज बस की ट्रैक्टर से टक्कर में एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 9:15 बजे डौकी थाना क्षेत्र ग्राम हिंगोट खेरिया के समीप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के दो किलोमीटर माइलस्टोन पर लखनऊ से दिल्ली जा रही बस आगे जा रहे ट्रक से कोहरे के कारण टकरा गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बस चालक रामलाल (30) पुत्र तपेश्वर निवासी बरूपुरा कलाना, बाईपास, नई दिल्ली की मौत हो गई। जबकि शंकर पुत्र दलपत सिंह निवासी बिहार, खक्कन मांझी पुत्र विजय मांझी निवासी दरभंगा, बिहार, शंकर पुत्र नंद कुमार निवासी दरभंगा, बिहार, दीपक पुत्र सुरेश प्रताप निवासी 607 बाईपास नई दिल्ली और परिचालक आकाश घायल हो गए। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। एक्सप्रेसवे से निकल रहे वाहनों के पहिए भी थम गए। लोगों ने इस सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा: कांग्रेस राज्यसभा सांसद का प्रधानमंत्री पर तंज, 'मोदीजी लगवाते वैक्सीन तो बढ़ता जनता का विश्वास'
हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी वीएस वीर कुमार मौके पर फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, बचाव कार्य के दौरान ही लखनऊ की ओर से आ रही एक कार भी उसी ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार रवि सिंह पुत्र दलजीत सिंह और विवेक सिंह पुत्र शिव लक्ष्मण निवासी जनेह, रींवा मध्य प्रदेश घायल हो गए। इन्हें भी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाकर रास्ता साफ कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed