फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abul Ullah Urs Is Agra

हजरत अबुल उल्लाह के 379वें उर्स में जायरीनों ने चादरपोशी कर मांगी दुआएं

Sat, 20 Oct 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 20 Oct 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
Abul Ullah Urs Is Agra
मजार पर चादरपोशी करते जायरीन - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा स्थित हजरत अबुल उल्लाह के 379वें उर्स में तीसरे दिन शुक्रवार को गुस्ल और संदल की रस्में अदा की गईं। सज्जादानशीन ने गुलपोशी और चादरपोशी करके मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। देर शाम से चादरपोशी के लिए जायरीन के उमड़ने का सिलसिला शुरू हो गया, जोकि समापन तक चलेगा। दूरदराज से आए हजारों लोगों ने मन्नतें मांगीं। 
विज्ञापन


हजरत अबुल उलाह के उर्स में मजार के गुस्ल और संदल की रस्में देश के प्रमुख दरगाहों के सज्जादानशीनों के साथ मुतवल्ली सैयद इनायत अली शाह अबुल उलाई ने अदा करवाईं। इसके बाद देश में अमनोअमान की दुआ मांगी गई। गुलपोशी, इत्र और गुलाबजल छिड़काव के बाद चादर पेश की गई।
विज्ञापन

 
शाम से दरगाह शरीफ पर चादर पेश करने के लिए अकीदतमंदों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जायरीन ने चादरें चढ़ाईं और मन्नत का धागा बांधा। दोपहर से देर रात तक जायरीन के दरगाह में इबादत के लिए पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। दरगाह परिसर में सजाई गईं सज्जादानशीनों की गद्दियों पर भी अकीदतमंद पहुंचते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु करेंगे शिरकत

उर्स में विभिन्न दरगाहों से हैदराबाद के सैयद जाकिर अली दानिश, पटना दानापुर से जुल्फी मियां, पीर जावेद मियां, लखनऊ से पीर सबाहत मियां ने शिरकत की। शनिवार को कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। साथ ही, सर्व धर्म सम्मेलन होगा, जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु शिरकत करके सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देंगे।

मेले में पूरे दिन रही भीड़, हर रास्ता जाम
न्यू आगरा के उर्स में पहुंचने वाले अकीदतमंदों की भीड़ के कारण न्यू आगरा की ओर जाने वाले रास्तों पर जाम लगा रहा। सुल्तानगंज की पुलिया  पर सर्विस रोड पर पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। 

एक ओर देवी विसर्जन के जुलूस निकाले जा रहे थे तो दूसरी ओर उर्स के जायरीन के कारण अव्यवस्थाएं फैली रहीं। पूरे दिन इस रोड पर जाम लगा रहा। मेला परिसर में परिवार के साथ आए जायरीन ने झूले, तमाशों का लुत्फ उठाया। कई बच्चे भी गुम हो गए, दरगाह कमेटी के सहयोग से उन्हें परिवारीजनों को सुपुर्द किया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed