फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Absconding accused in cow slaughter case arrested in encounter

Agra News: गोवध के मामलें में फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Absconding accused in cow slaughter case arrested in encounter
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव से गोवध के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में पैर गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि सोरोंजी क्षेत्र के गांव सराय 26 अगस्त को जुन्नारदारपुर के समीप मल्लाहनगर जंगल में गोवंशों के घुर मिले। मामले में गांव के ही वीरेश ने कल्लू, छोटे, यामीन, इसरार, मुश्ताक एवं शमशाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर गोवध अधिनियम में मामला दर्ज कराया। पुलिस को सूचना मिली कि गोला कुआं तिराहे के समीप मनकापुर रोड पर कुछ बदमाश हैं। पुलिस टीम ने चेकिंग शुरु कर दी। तभी एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिससे पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम छोटे निवासी सराय जुन्नारदारपुर बताया। उसने 26 अगस्त को हुई गोवध की घटना को भी कबूला है। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, दो कारतूस के खोखा, एक बाइक बरामद की है। एसपी ने बताया कि घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। शेष फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed