फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abir-Gulal blown up in police stations, policemen danced on DJ

Agra News: थानों में उड़ा अबीर-गुलाल, पुलिसकर्मियों ने डीजे पर किया नृत्य

Tue, 26 Mar 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Abir-Gulal blown up in police stations, policemen danced on DJ
थानों में उड़ा अबीर-गुलाल, पुलिसकर्मियों ने डीजे पर किया नृत्य
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के आवास पर भी हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। होली के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था की बेहतर जिम्मेदारी निभाने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को अपने आवासों पर होली उत्सव मनाया। पुलिस अधीक्षक के आवास से लेकर सभी थानों और कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने साथियों के साथ रंग गुलाल की होली खेली। पुलिस कर्मी डीजे की धुन पर मस्ती में डूबे दिखाई दिए।
मंगलवार को एसपी विनोद कुमार के आवास पर पहुंचे एएसपी राहुल मिठास, एएसपी ग्रामीण अनिल कुमार, सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों ने एसपी को होली की शुभकामनाएं दीं। बेहतर व्यवस्था की बधाई देने के लिए जिलाधिकारी भी एसपी आवास पहुंचे और यहां दोनों अधिकारियों ने अन्य अधिकारियों के साथ होली फाग गायन का आनंद लिया। अधिकारी भी होली के गीतों पर थिरकते हुए नजर आए। इसके अतिरिक्त सभी थाना, चौकियों में भी पुलिस कर्मियों ने जमकर रंग गुलाल के साथ कपड़ा फाड़ होली भी खेली। डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी साथियों के साथ थिरकते हुए देखे गए।
विज्ञापन


डीएम आवास पर बधाई देने पहुंचे अधिकारी
मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह के आवास पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र सहित सभी उपजिलाधिकारी और अन्य अधिकारी होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। अधिकारियों ने जिलाधिकारी रंग डालकर होली भी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed