फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abhyuday Coaching Centre in Agra Faces Poor Conditions Ahead of Classes

UP: अभ्युदय केंद्र में अव्यवस्था का आलम, दीवारों से उखड़ा प्लास्टर और गंदगी;अगले माह शुरू होनी है कोचिंग

Sun, 07 Jun 2026 11:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 07 Jun 2026 11:56 AM IST
सार

आगरा के खंदारी स्थित अभ्युदय प्रशिक्षण केंद्र में कोचिंग शुरू होने से पहले ही अव्यवस्था और गंदगी का आलम है। छात्रों के आवेदन आने के बावजूद केंद्र की स्थिति सुधारने के लिए अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
 

विज्ञापन
Abhyuday Coaching Centre in Agra Faces Poor Conditions Ahead of Classes
अभ्युदय केंद्र में अव्यवस्था का आलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के खंदारी प्रशिक्षण केंद्र में अव्यवस्था का बोलबाला है। अगले महीने यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग शुरू होनी है। आरोप लगाया गया है कि विभाग ने अब तक केंद्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


केंद्र का हाल यह है कि लेक्चर रूम की दीवारों से प्लास्टर उखड़ गया है। गेट से लेकर पूरे परिसर में गंदगी फैली हुई है। शौचालय की स्थिति भी बेहद खराब है और वहां गंदगी है। कुछ लेक्चर रूम में कबाड़ फर्नीचर पड़ा है। दीवारों पर धूल जमी हुई है। पंखों और छतों पर मकड़ी के जाले लगे हैं। आवेदन करने आने वाले छात्र केंद्र का यह माहौल देखकर असहज महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन




अब तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 90 छात्रों के आवेदन आ चुके हैं। पिछले वर्ष भी 120 ने इस केंद्र से लगातार प्रशिक्षण लिया था। उनमें से चार ने पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी। दर्जनों छात्रों ने पीईटी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की है। समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल ने बताया कि सफाईकर्मी उपलब्ध कराने के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा गया है। जो भी मरम्मत का कार्य है, उसे कक्षाएं शुरू होने से पहले दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षाओं की होगी तैयारी
इस केंद्र पर आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों को यूपीएससी, पीसीएस, नीट, जेईई, एनडीए और सीडीएस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाती है। इसके साथ उन्हें ई-लर्निंग सामग्री के साथ वरिष्ठ अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में लेक्चर मिलते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed