{"_id":"612c65aceb474221f96f8750","slug":"abducted-girl-getting-married-after-conversion-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में धर्मांतरण का मामला: युवती ने पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में धर्मांतरण का मामला: युवती ने पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप
Mon, 30 Aug 2021 10:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:29 AM IST
सार
एसपी आरए पूर्वी के. वेंकट अशोक ने बताया कि अपहृत के नाबालिग होने की बात कही गई थी। मगर, शैक्षिक प्रमाणपत्र में वह बालिग निकली।
विज्ञापन
धर्मांतरण का मामला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शमसाबाद से 24 दिन पहले एक युवती का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में उसके परिजनों ने दूसरे समुदाय के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बेटी को नाबालिग दर्शाया। मगर, पुलिस की जांच में हाईस्कूल की अंकतालिका के आधार पर वह बालिग निकली। अब परिजनों ने युवक पर युवती का जबरन धर्मांतरण कराकर निकाह कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों के मुाताबिक, उनकी बेटी को पांच अगस्त को क्षेत्र का युवक ले गया था। पुलिस ने नौ अगस्त को मुकदमा दर्ज किया। इसमें पिता ने बेटी को नाबालिग दर्शाया। आरोप है कि पुलिस ने बरामदगी के प्रयास नहीं किए। रविवार को पिता ने आईजी और एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि युवक और उसके घरवालों ने बेटी को जबरन धर्मांतरण कराकर निकाह कराया है। बेटी की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
उधर, एसपी आरए पूर्वी के. वेंकट अशोक ने बताया कि अपहृत के नाबालिग होने की बात कही गई थी। मगर, शैक्षिक प्रमाणपत्र में वह बालिग निकली। युवती की बरामदगी और युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। युवती के बरामद होने पर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। अगर, धर्मांतरण का आरोप सही निकलता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन