फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aadhya Cricket Academy emerged as the winner of the Under-14 tournament.

Agra News: अंडर-14 टूर्नामेंट की विजेता बनी आध्या क्रिकेट अकादमी

Sun, 04 Jan 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Aadhya Cricket Academy emerged as the winner of the Under-14 tournament.
आध्या क्रिकेट अकादमी
आगरा। लेक सिटी सीजन-5 अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आध्या क्रिकेट अकादमी आगरा ने केटी क्रिकेट अकादमी उदयपुर को 59 रन से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। उदयपुर में केटी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर हुए मुकाबले में टॉस जीतकर आध्या अकादमी ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

आध्या अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 243 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान ओम वर्मा ने शानदार शतक लगाते हुए 107 रन बनाए। राघवेंद्र सोलंकी 55 और श्रेय यादव ने 35 रन का योगदान दिया। केटी अकादमी की ओर से रुद्र प्रताप, हितेश मिनेरिया, धीमान कलाल और रुद्राक्ष ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केटी क्रिकेट अकादमी की टीम 27.2 ओवर में 184 रन पर सिमट गई। टीम के लिए काव्य गुप्ता ने 43 गवेश ने 27 और किंजल ने 21 रन बनाए। आध्या क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आरब धनोरिया ने दो, सूर्यांश, राघवेंद्र सोलंकी, ओम वर्मा ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच ओम वर्मा बने। इस दौरान अंजना चौधरी, राहुल मीणा, कल्पेंद्र, अमित यादव, कैलाश मीणा, देवदत्त बघेल, योगेश मनारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed