फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man who went for a morning walk was shot dead

Agra News: सुबह टहलने गए युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 07 Oct 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 07 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
A young man who went for a morning walk was shot dead
पटियाली। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को तड़के घर से टहलने के लिए निकले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 600 मीटर दूर पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही परिजन में चीत्कार मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक परिजन ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी थी। ग्राम बकराई निवासी युवक उदय सिंह चौहान (35) पुत्र महावीर सिंह प्रतिदिन की तरह सोमवार की अल सुबह घर से टहलने के लिए निकला था। इस दौरान उसने रास्ते में मंदिर के दर्शन भी किए। इसके बाद किसी ने उसके सीने में गोली मार कर हत्या कर दी। उसे मृत अवस्था में पड़े देखकर ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी। उदय सिंह की अचानक मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एसडीएम कुलदीप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी पहुंची। यहां से साक्ष्य एकत्रित किए गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed