{"_id":"693b1215a153281afe0a8e04","slug":"a-young-man-was-hit-by-a-bike-on-gt-road-and-died-agra-news-c-174-1-sagr1036-150309-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जीटी रोड पर बाइक की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जीटी रोड पर बाइक की चपेट में आया युवक, मौत
विज्ञापन
कुरावली। जीटी रोड पर गांव लखौरा के पास बुधवार रात को पैदल जा रहा युवक बाइक की चपेट में आ गया, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी 35 वर्षीय दुर्वेश कुमार बुधवार की रात को जीटी रोड किनारे पैदल जा रहे थे। गांव लखौरा के पास मार्ग से गुजर रही बाइक की चपेट में आकर वह अचेत होकर सड़क पर गिर गए। वहीं बाइक भी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सुधीर कुमार निवासी गांव कुचैला दन्नाहार और संदीप निवासी गांव फमनी थाना जैथरा जनपद एटा घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी मौके पर पहुंचे, घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।