फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man was beaten up over division of land

Agra News: खेत के बंटवारे पर युवक को पीटा

Mon, 18 Aug 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up over division of land
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव बरौलिया निवासी ओमवीर ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि गांव के ही अभिलाख सिंह, अमित उर्फ विपिन, मानिकचंद और धर्मेंद्र सिंह ने खेत के बंटवारे को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर परिवार की गीता देवी, सरिता देवी और पूनम बचाने आई तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




बदमाशों ने महिला के गले में झपट्टा मारकर लूटी सोने की चेन, केस दर्ज
मैनपुरी। थाना छिबरामऊ के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी राजीव ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि नौ अगस्त की दोपहर पुत्री रजनी के साथ कुरावली जा रहा था। तभी बिछवां ओवर ब्रिज के ऊपर हाइवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बेटी के गले में झपट्टा मारकर चेन तोड़ ले गए। झपट्टा मारते ही स्कूटी सड़क पर गिर गई। इसमें बेटी की गोद में बैठी धेवती गिरकर घायल हो गई। थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि मामला पुराना है संदिग्ध है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed