{"_id":"6943192ae6d7c328640fc191","slug":"a-young-man-tried-to-set-his-in-laws-house-on-fire-by-pouring-petrol-on-it-agra-news-c-25-1-agr1008-943444-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ससुराल में युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ससुराल में युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने का किया प्रयास
विज्ञापन
फतेहाबाद। पति-पत्नी के बीच कई महीनों से चल रहा विवाद उस समय अंत हो गया, जब दोनों पक्षों की सुलह थाने में पुलिस के समक्ष हो गई। पत्नी महीनों से अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। युवक उन्हें लेने अपने ससुराल गया था। लेकिन उनके मनाही पर युवक ने पेट्रोल डालकर ससुराल में ही आत्महत्या का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पकड़कर थाने में जाकर उनकी सुलह कराई।
लक्ष्मण सिंह निवासी रसूलपुर थाना फतेहाबाद की ससुराल गढ़ी सावराय में है। पत्नी चंद्रकांता अपने 6 वर्षीय पुत्र व 5 वर्षीय पुत्री के साथ मायके में रह रही थी। तभी पति लक्ष्मण सिंह ससुराल पहुंच गया और उसे साथ चलने को कहा, तो उसने मना कर दिया। तभी वह एक बच्चे को ले जाने के लिए कहा। इस पर पत्नी ने कहा कि तुम शराब पीकर हंगामा करते हो। इसलिए बच्चे आपके साथ सुरक्षित नहीं हैं। यही सुनकर लक्ष्मण सिंह वहां से चला आया और पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर ससुराल में घर के सामने अपने ऊपर पेट्रोल डाल ली। तभी वहां खड़े लोगों ने उसे पकड़ लिया। गांव के लोग इकट्ठे हो गए मामला थाने तक पहुंच गया, जहां थाने में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। तब पत्नी व बच्चे साथ जाने के लिए तैयार हुए।