फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A vicious woman cheated lakhs of rupees by marrying an elderly man

Agra News: बुजुर्ग से शादी कर शातिर महिला ने ठगे लाखों रुपये

Sun, 22 Sep 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
A vicious woman cheated lakhs of rupees by marrying an elderly man
कासगंज। शहर क्षेत्र में एक बुजुर्ग सराफा व्यापारी से महिला ने शादी के बाद लाखों रुपये ठग लिए। जब व्यापारी ने विरोध करना शुरू किया तो महिला ने अपने पुत्र के साथ व्यापारी के घर में लाखों की नकदी व सोने के जेवरात आदि भी चुरा लिए। इसके बाद वह घर छोड़कर चली गई। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार (71) निवासी मोहल्ला मोहन गली नौबतराम सराफा व्यापारी हैं। इनकी पत्नी की मृत्यु कई वर्ष पूर्व हो चुकी है। इनके दो पुत्र हैं और दोनों ही अलग रहते हैं। अपने कामकाज करने में आने वाली परेशानी को देखते हुए इन्होंने मैरिज ब्यूरो संचालिक समता वर्मा के माध्यम से विधवा महिला उमा वर्मा निवासी गोविंदपुरम गाजियाबाद से शादी की। उमा वर्मा पर पहले से तीन पुत्रियां व एक पुत्र हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि उमा वर्मा ने फर्जी शादी से दो दिन पूर्व पांच लाख रुपये मांगे। व्यापारी ने सात अक्टूबर 2022 को उमा वर्मा के खाते में रुपये डाल दिए। इसके बाद उमा वर्मा व्यापारी को ब्लैकमेल करने लगी। उसने 8 माह बाद 2.20 लाख रुपये नकद ले लिए। कुछ समय बाद फिर महिला ने 10 लाख रुपये सात अक्टूबर 2023 को, 13.80 लाख रुपये 9 अक्टूबर 2023 को अपने खाते में डलवाए। इसके बाद भी लगातार रुपये मांगना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार का आरोप है कि 13 मई 2024 को उमा वर्मा अपने पुत्र के साथ उसके घर आए। वह उन्हें छोड़कर दुकान चले गए। जब वह वापस घर आए तो उमा वर्मा और उसका पुत्र घर से गायब थे। अलमारी खुली पड़ी थी और अलमारी में रखे 120 ग्राम सोने व 1 किलो चांदी के जेवरात और पांच लाख रुपये नकद गायब थे। जब वह अपने पुत्र के साथ उमा वर्मा के घर पहुंचा तो वहां महिला व उसके पुत्र ने गालियां देते हुए फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की भी धमकी भी दी। इसके बाद अभी भी महिला उसे लगातार धमकियां देते हुए ब्लैकमेल कर रही है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed