{"_id":"64a854293298020849086004","slug":"a-vicious-person-who-stole-rs-180-lakh-from-a-bag-was-arrested-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-638-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बैग से 1.80 लाख रुपये चोरी करने वाला एक शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बैग से 1.80 लाख रुपये चोरी करने वाला एक शातिर गिरफ्तार
Fri, 07 Jul 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र निवासी एक पिता पुत्र की बाइक पर लटके थैले से 1.80 लाख रुपये चोरी करने वाला एक शातिर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी चकमा देकर भाग गया। कब्जे से करीब 49 हजार रुपये, तमंचा कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।
कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव तिकोना निवासी श्यामवीर सिंह बुधवार की दोपहर पिता रामनिवास के साथ करहल स्थित बैंक शाखा से 1.80 लाख रुपये कैश निकालकर घर लौट रहे थे। सब्जी मंडी के पास बाइक सवार दो बदमाश बाइक पर लटके थैले से रुपये चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद करहल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली कि पिता पुत्र के रुपये चोरी करने वाले आरोपी किरथुआ अंडरपास के पास देखे गए हैं।
इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर चेकिंग की। इस दौरान बाइक सवार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो वह लोग बाइक मोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा साथी भाग निकला। पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाश ने राजकुमार निवासी गांव मढैया थाना जैतपुर इटावा बताया। भागे हुए साथी का नाम वीरपाल बताया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 49,450 रुपये की नकदी, तमंचा कारतूस और वारदत में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।बदमाश को पुलिस ने जेल भेज दिया है। साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।