फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A teenager who went to take a bath drowned in the canal and died

Agra News: नहाने गया किशोर रजवाह में डूबा, मौत

Sun, 11 May 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
A teenager who went to take a bath drowned in the canal and died
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव मानपुर स्थित रजवाह में नहाने गया एक 14 वर्षीय किशोर डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और किशोर को बाहर निकाला। आनन-फानन परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में किशोर की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है। कुर्रा क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी प्रभात चौहान का 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा रविवार को अपने दोस्तों के साथ गांव मानपुर के पास से होकर गुजर रहे रजवाह में नहाने के लिए गया था। नहाते समय कृष्णा गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके साथ गए किशोर शोर मचाने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास खेत में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किशोर को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर आ गए। आनन फानन किशोर को मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णा माता पिता की इकलौती संतान था। उसकी असमय मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed