फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A teenage girl committed suicide by hanging herself in village Tapra.

Agra News: गांव टपरा में किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 24 Aug 2024 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
A teenage girl committed suicide by hanging herself in village Tapra.
बेवर। गांव टपरा में एक किशोरी ने शनिवार की दोपहर घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। माता-पिता रिश्तेदारी में गए थे। छोटी बहन के घर आने पर जानकारी हो सकी। पुलिस ने मौके पर मिला किशोरी का मोबाइल जांच के लिए कब्जे में लिया है। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव टपरा निवासी राज बहादुर के ससुर की मृत्यु हो गई थी। वह पत्नी के साथ ससुराल विशुनगढ कन्नौज गए थे। घर पर पुत्री चांदनी (15) और छोटी बेटी मोहिनी थी। दोपहर के समय मोहिनी घर के बाहर गई थी। कुछ देर बाद जब घर लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुला लिया। लोगों ने किसी तरह से दरवाजा खोला और अंदर जाकर देखा तो चांदनी का शव कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था। बहन का शव देख मोहिनी की चीख निकल गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने मौके पर मिला किशोरी का मोबाइल जांच के लिए कब्जे में लिया है। कुछ देर बाद पिता राज बहादुर घर आ गए। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से पुत्री मानसिक रूप से परेशान थी। लेकिन इसकी वजह क्या थी। इसको लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच माह पूर्व घर से चली गई थी किशोरी
आसपास के लोगों ने बताया की करीब पांच माह पूर्व किशोरी घर से चली गई थी। इसका मुकदमा भी थाने में दर्ज हुआ था। वापस आने के बाद परिजन ने पढ़ाई बंद करा दी थी और निगरानी रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed