फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A Teacher molestation with girls in hathras

छात्राएं कमरे में बदल रही थीं यूनिफॉर्म, जबरन घुस गया शिक्षक और फिर...

Thu, 09 Aug 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 09 Aug 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
A Teacher molestation with girls in hathras
फाइल फोटो
स्कूल के अंदर एक कमरे में छात्राएं यूनिफॉर्म बदल रही थीं। इसी दौरान शिक्षक उस कमरे में जबरन घुस गया। आरोपी ने छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की। 
विज्ञापन


घटना हाथरस जिले की है। हसायन थाना इलाके के एक स्कूल में यूनिफॉर्म बदल रही छात्राओं के कमरे में जबरन घुस एक शिक्षक ने उनके साथ अश्लील हरकत की। घटना की जानकारी होने के बाद स्कूल पहुंचे बच्चियों के परिजनों शिक्षक की पिटाई कर दी।

सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी भी स्कूल पहुंच गए। आरोपी शिक्षक के साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक को भी निलंबित कर दिया गया है। बताया गया कि आरोपी शिक्षक पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है।     
विज्ञापन

    
बताया जा रहा है कि सोमवार को क्षेत्र में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एक जूनियर हाईस्कूल में यूनिफॉर्म वितरण हो रहा था। इसी दौरान छात्राओं से उसे पहनकर देखने को कहा। जिस पर छात्राएं प्रधानाध्यापक के कक्ष को अंदर से बंद कर यूनिफार्म पहन रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक सहायक अध्यापक ने जबरन कमरा खुलवाया और अंदर दाखिल हो गया। यह देख छात्राएं कमरे में पड़ी कुर्सी-मेज के नीचे छिप गईं। उस वक्त तो मामले को स्कूल में दबा दिया गया लेकिन छात्राओं ने पूरी बात घर पर जाकर अपनी अपने परिजनों को बताई। 
 

इस पर गुस्साए परिजन मंगलवार की सुबह स्कूल पहुंच गए। वहां पर मिले आरोपी शिक्षक की महिलाओं ने पिटाई कर दी। मामले की सूचना बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हुई तो क्षेत्र के एबीएसए पोप सिंह स्कूल पहुंचे और छात्राओं से बातचीत की तो वह भी शिक्षक की हरकतों को सुनकर हैरान रह गए। इसकी रिपोर्ट उन्होंने बीएसए को सौंपी। 

अनुशासन न बना पाने पर नपे प्रभारी प्रधानाध्यापक
ग्रामीणों ने एबीएसए को बताया कि इस प्रकार की हरकत शिक्षक पहले भी कर चुका है। लेकिन प्रभारी प्रधानाध्यापक स्कूल में अनुशासन नहीं बना सके और शिक्षक ने ऐसी हरकत फिर कर दी। बीएसए हरीश चन्द्र ने बताया कि स्कूल में प्रधानाध्यापक भी इस मामले में दोषी हैं।

क्योंकि जब शिक्षक पहले भी इस प्रकार की हरकत कर चुका था, तो भी उसे चेतावनी देकर अनुशासन नहीं बनाया गया। इसीलिए आरोपी शिक्षक के साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक का भी एबीएसए की जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed