फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A stone dam should be built from Kachla to the border of Farrukhabad.

Agra News: कछला से फर्रुखाबाद की सीमा तक बनाया जाए पत्थरों का बांध

Mon, 25 Sep 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
A stone dam should be built from Kachla to the border of Farrukhabad.
कासगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पटियाली के पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने जिले की विकास से जुड़ीं तीन मांगें उठाते हुए कार्य कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक को इस दिशा में कार्य करने का भरोसा दिया।पूर्व विधायक ममतेश शाक्य भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सत्येंद्र कश्यप बॉबी के साथ मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने कहा कि बारिश के सीजन में गंगानदी में बाढ़ आने पर गंगानदी के किनारे गांव में बाढ़ आ जाती है और गांव पानी में डूब जाते हैं। जिससे किसानों को फसलों आदि की काफी क्षति होती है। उन्होंने कहा कि जिले को बाढ़ आपदा से बचाने के लिए कछला के गंगाघाट से फर्रुखाबाद जनपद के बॉर्डर तक पक्के बांध बनाए जाने जरूरी हैं। वहीं उन्होंने कादरगंज गंगाघाट पर पक्के घाटों की मांग उठाई। पूर्व विधायक ने कहा कि बदायूं, कासगंज व एटा के श्रद्धालु कादरगंज गंगाघाट पर गंगास्नान को पहुंचते हैं। यहां पक्का घाट नहीं है। जिससे आए दिन गंगा में डूबने के हादसे होते हैं। उन्होंने कादरगंज पर पक्के घाट बनाने व सौंदर्यीकरण की मांग की। वहीं दो सड़कों की जर्जर स्थिति होने के संबंध में भी पूर्व विधायक ने मांगपत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि जनपद एटा से ऑन घाट तक गंजडुंडवारा मार्ग एवं सिढ़पुरा से धुमरी मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव मुख्य अभियंता लोक निर्माण के यहां लंबित हैं। इन दोनों प्रस्तावों को स्वीकृत करने की पूर्व विधायक ने मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed