{"_id":"69938a0afc9a6fba52003140","slug":"a-shoe-trader-was-duped-of-rs-50-lakh-by-selling-herbal-seeds-worth-rs-5-crore-agra-news-c-25-1-agr1034-990585-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पांच करोड़ के हर्बल बीज की डील कर जूता कारोबारी से 50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पांच करोड़ के हर्बल बीज की डील कर जूता कारोबारी से 50 लाख ठगे
विज्ञापन
आगरा। साइबर अपराधियों ने एक जूता कारोबारी को पांच करोड़ रुपये के हर्बल बीज के कारोबार का झांसा देकर 50 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने क्रेडिट पर माल भेजने का लालच देकर पीड़ित से अग्रिम भुगतान के तौर पर यह रकम वसूली। इसके बाद और पैसों की मांग करने लगे। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कमलानगर निवासी जूता कारोबारी अमित कुमार ने बताया कि उनकी जूता मंडी में अनिषा इंटरप्राइजेज नाम से फर्म है। 7 फरवरी को उनके पास एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को रोज ओलिवा फर्म का प्रतिनिधि बताया और हर्बल बीज के प्रोजेक्ट में काम करने का दावा किया। उसने कथित तौर पर सबसे सस्ता सप्लायर बताते हुए नगालैंड की कुमार इंटरप्राइजेज फर्म के सुमित कुमार से बात कराई। बातचीत में 100 किलोग्राम बीज की डील पांच करोड़ रुपये में तय हुई।
लिखापढ़ी के बाद, एडवांस के तौर पर उन्होंने अपने और पत्नी के खातों से दो किस्तों में आरोपियों के बताए खातों में 50 लाख रुपये जमा किए। इसके बाद 14 फरवरी को एक नए नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाली ने खुद को कुमार इंटरप्राइजेज का सीनियर मैनेजर बताते हुए 100 किलोग्राम बीज के लिए और अधिक पैसे जमा कराने के लिए कहा। मना करने पर केवल 14 किलोग्राम बीज सप्लाई की बात कही गई। उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों के मोबाइल नंबर व खातों के माध्यम से उनकी तलाश की जा रही है।