{"_id":"6a0e26f08b8df36acd0211c5","slug":"a-shelter-home-will-be-built-for-1000-dogs-in-sikandra-agra-news-c-25-1-agr1070-1064154-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिकंदरा में एक हजार कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर होम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिकंदरा में एक हजार कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर होम
विज्ञापन
आगरा। निराश्रित और बेसहारा कुत्तों के लिए नगर निगम शेल्टर होम बनाएगा, जिसमें एक हजार कुत्तों को रखा जा सकेगा। सिकंदरा क्षेत्र के स्वामी मुस्तकिल में खसरा संख्या-164 की 15,464 वर्ग मीटर भूमि तय कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि डॉग शेल्टर होम में सार्वजनिक स्थानों से पकड़े गए बेसहारा कुत्तों को प्राथमिकता के आधार पर रखा जाएगा। विशेष रूप से स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, सरकारी अस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से उन्हें यहां लाया जाएगा। शेल्टर होम में कुत्तों के भोजन, उपचार और देखरेख की व्यवस्था की जाएगी।
रैबीज संक्रमित कुत्तों के लिए अलग से विशेष रैबीज वार्ड बनाया जाएगा, जहां उन्हें आइसोलेशन में रखकर उपचार किया जाएगा। इससे संक्रमण फैलने को नियंत्रित किया जा सकेगा। इसके निर्माण के बाद बेसहारा कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण होने की उम्मीद है।