फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A postage stamp and a coin will be released on the 100th foundation day.

Agra News: 100वें स्थापना दिवस पर जारी होगा डाक टिकट और सिक्का

Fri, 12 Jun 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
A postage stamp and a coin will be released on the 100th foundation day.
बैठक करतीं कुलपति
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 100वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारी के लिए खंदारी परिसर स्थित सेठ पदम चंद संस्थान में बृहस्पतिवार को बैठक कर समीक्षा की। इसमें कुलपति प्रो. आशु रानी ने आयोजिन की तैयारी के लिए नौ समितियां का गठन किया। इसमें आयोजन समिति, स्वागत समिति, मंच सज्जा एवं परिसर सौंदर्यीकरण समिति, प्रदर्शनी समिति, स्मारिका समिति, प्रोटोकॉल एवं अनुशासन समिति, भोजन व्यवस्था समिति, सजीव प्रसारण समिति और मीडिया समिति बनाई है। शताब्दी समारोह स्वामी विवेकानंद परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में आयोजित होगा। शताब्दी वर्ष समारोह में विशेष डाक टिकट एवं स्मारक सिक्का भी जारी होगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनी समिति की ओर से दीक्षांत मैदान में विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास, शैक्षणिक विकास, शोध उपलब्धियों एवं सामाजिक योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें हुनर गैलरी, सामुदायिक रेडियो, केंद्रीय पुस्तकालय, इतिहास विभाग, अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ, नवाचार एवं इन्क्यूबेशन सेल, पर्यटन अध्ययन विभाग और ललित कला एवं संगीत से संबंधित विशेष प्रदर्शनी लगेगी। बैठक में वित्त अधिकारी सुदर्शन, कुलसचिव अजय मिश्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. बी.एस. शर्मा, अतुल सक्सेना, पूजा सक्सेना आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed