Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A plan will also be developed for smooth traffic flow within the city.

Agra News: शहर के अंदर भी सुगम यातायात के लिए बनेगा प्लान

Mon, 30 Nov 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A plan will also be developed for smooth traffic flow within the city.
आगरा। शहर के प्रमुख चाैराहों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से जाम की समस्या बनी हुई है। ट्रैफिक लाइट से भी यातायात का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसको देखते हुए अब यातायात पुलिस जल्द ही प्लान बनाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया है।
विज्ञापन

शाहगंज, लोहामंडी, बोदला, भगवान टाॅकीज से दयालबाग रोड, घटिया आजम खां, बेलनगंज, मदिया कटरा, दिल्ली गेट आदि रोड पर रोजाना जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। मदिया कटरा से दिल्ली गेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर अस्पताल, लैब के बाहर अवैध पार्किंग हो रही है। सड़क पर वाहनों के खड़े होने से पीक आवर्स में जाम लगने लगता है। इसी तरह पुराने शहर में तीन, चार पहिया वाहनों की वजह से समस्या खड़ी हो रही है। पैदल भी निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही बोदला और शाहगंज बाजार में अतिक्रमण की समस्या है। सहालग में लोगों का आवागमन होने से दिक्कत अधिक हो रही है। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने निरीक्षण शुरू कर दिया है। अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चाैराहों पर लगाई जा रही है। अतिक्रमण और अवैध पार्किंग रोकने के लिए नगर निगम की टीम के साथ अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही प्रमुख मार्ग के लिए प्लान बनाएंगे। लोगों को यातायात संबंधी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed