फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A moment of dozing off put 40 lives at risk; the bus crashed through the divider and veered into the opposite lane.

Agra News: एक झपकी ने खतरे में डाल दीं 40 जिंदगियां, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंची बस

Sat, 12 Sep 2026 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A moment of dozing off put 40 lives at risk; the bus crashed through the divider and veered into the opposite lane.
फतेहाबाद फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त बस
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के चालक को झपकी आने से दिल्ली से उरई जा रही बस करीब 30 मीटर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंच गई। ऐसे में बस में सवार 40 लोगों को जिंदगी खतरे में पड़ गईं। गनीमत रही कि दूसरी लेन पर विपरीत दिशा से कोई वाहन नहीं आ रहा था, जिससे सभी यात्री सकुशल बच गए। बाद में उन्हें दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रुद्र होलीडेज की निजी बस दिल्ली से 40 सवारियां लेकर उरई जिला जालौन के लिए जा रही थी। चालक बलवान सिंह निवासी हरदेव गूजर, थाना एट, जनपद जालौन बस चला रहा था। साथ में दूसरा चालक शरण सिंह भी था। शुक्रवार तड़के करीब 3:50 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 37 पर चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर तक डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि बस क्षतिग्रस्त होने से सभी सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया है।
विज्ञापन


चालक को झपकी आने से हादसा हुआ था, जिससे बस डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंच गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। - इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र गंभीर घायल
फतेहाबाद। फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर शुक्रवार दोपहर भलोखरा गांव के पास शुक्रवार को बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र घायल हो गया। छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है।
गांव धारापुरा निवासी सोनू (14) राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। भलोखरा गांव के पास फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। सोनू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद सवार बाइक छोड़कर भाग गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को सीएचसी फतेहाबाद पहुंचाया। वहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया। संवाद

-------
सड़क हादसे में कैंटर चालक पर प्राथमिकी
पिनाहट। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के मीठपुरा निवासी रामदयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसका भाई दौजीराम 13 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे ससुराल नदगवां से बाइक से घर लौट रहा था। नदगवां के पास कैंटर की चपेट में आने से दौजीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed