फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A minor who came to sister's house was abducted and raped

Agra News: बहन के घर आई नाबालिग को अगवाकर किया दुष्कर्म

Fri, 07 Jul 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
A minor who came to sister's house was abducted and raped
कासगंज। बहन के घर आई नाबालिग को दो युवकों ने अगवा करके दुष्कर्म किया। दूसरे दिन रात्रि के समय में नाबालिग वापस बहन के घर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग को पिलाया था। इसके बाद अगवा कर गाड़ी में डालकर साथ ले गए थे। दोनों आरेापियों के खिलाफ बहनोई ने थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। शहर के एक इलाके में रहने वाली नाबालिग 6 दिन पहले अपनी बहन के घर आई थी। 4 जुलाई को नाबालिग की बहन बहनोई के साथ अलीगढ़ आंखों की दवा लेने गई थी। नाबालिग और बहन के 6 व 8 साल के दो बच्चे घर पर ही थे। इसी बीच बहनोई के परिचित योगेंद्र कुमार यादव निवासी ग्राम खेमगढ़ी थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस एवं राहुल निवासी शेरूगढ़ी थाना सिकंदराराऊ अपराह्न 3 बजे के करीब आए। घर पर पहुंचकर वो नाबालिग और बच्चों से बात करने लगे। बात करते करते आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग और बच्चों को पिला दिया। सभी बेहोश हो गए। इसी बीच नाबालिग को दोनों गाड़ी में डालकर एटा की ओर ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम के समय जब बहन और बहनोई अलीगढ़ से वापस लौटे तो उन्हें बच्चे बेहोशी हाल में मिले, और नाबालिग घर पर नहीं थी। बहन बहनोई उसकी तलाश करते रहे, लेकिन अगले दिन पांच जुलाई की रात बुरी अस्वस्थ नाबालिग किसी तरह से घर पहुंची। तब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। बहनोई की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अगवा करके दुष्कर्म करने की धारा में मामला पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। हरिभान सिंह राठौर, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed