{"_id":"5b69e2984f1c1b913e8b5bfb","slug":"a-kathavachak-sexual-harassment-with-daughter-in-law-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कथावाचक ने पुत्रवधू से किया दुष्कर्म, जांच में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथावाचक ने पुत्रवधू से किया दुष्कर्म, जांच में चौंकाने वाला खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कथावाचक पर पुत्रवधू के साथ दरिंदगी करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच की तो चौंकाने वाला सच सामने आया है। पुलिस भी हैरान है।
घटना उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की है। एत्माद्दौला क्षेत्र के रहने वाले एक कथावाचक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर पुत्रवधू से दुराचार का संगीन आरोप है।
उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें पुत्रवधू को बंधक बनाकर रखने और उसका उत्पीड़न करने का आरोप है। कथावाचक की पत्नी और बेटे भी नामजद कराए गए हैं।
रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती महाराष्ट्र के औरंगाबाद जनपद की है। वह फार्मेसी की छात्रा है। कथावाचक के बेटे से उसकी शादी 28 मई 2015 को कन्नौज में हुई थी।

Trending Videos
उस समय वह कन्नौज में पढ़ती थी। इसके बाद वह आगरा आ गई। आरोप है कि 16 जनवरी को कथावाचक ने उसे बहाने से छत पर बुलाया। उसके साथ छेड़खानी की। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
उसने विरोध किया तो उसके बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। वहां उसके साथ दुराचार किया गया। 23 फरवरी को उसके माता-पिता मिलने के लिए पहुंचे तो उसे कमरे से निकाला गया। उसने पहले औरंगाबाद में पुलिस से शिकायत की।
फिर अप्रैल में एत्माद्दौला थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस केस में कथावाचक, उसकी पत्नी और दोनों बेटे नामजद कराए गए हैं।

कैसेट से हुआ था प्रसिद्ध
कथावाचक ने कई साल पहले कैसेट भी बनाई थी। वह भजन गाता था। उसकी काफी डिमांड होती थी। एक कार्यक्रम में जाने के एक लाख रुपये से ज्यादा लेता था। बाद में कथावाचक बन गया। कई राज्यों में उसने कथा का वाचन किया है। इस केस में नामजद होने के बाद से फरार चल रहा था। अब पकड़ा गया है।
वीआईपी ट्रीटमेंट मिला, एसी में रखा गया
थाना एत्माद्दौला में कथावाचक को वीआईपी ट्रीटमेंट में मिला। वह दुराचार का आरोपी है। इसके बावजूद उसे हवालात में नहीं, वातानुकूलित कमरे में रखा गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसे सुबह नाश्ता भी कराया गया।
उससे मिलने के लिए काफी लोग पहुंचे थे। पुलिस ने उनसे उसकी मुलाकात हो जाने से रोका भी नहीं। बाद में जब मीडियाकर्मी कैमरे लेकर पहुंचे तो उसे आनन फानन में थोड़ी देर के लिए हवालात में डाल दिया गया।