फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra for the civil enclave the work of the boundary wall will start after holi

सारी अड़चनें हुईं दूर, सिविल एन्क्लेव के लिए उठाया गया ये महत्वपूर्ण कदम

Wed, 21 Feb 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 21 Feb 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
agra for the civil enclave the work of the boundary wall will start after holi
air india
आगरा में लंबे समय से चली आ रही सिविल एन्क्लेव की मांग जल्द पूरी होती दिख रही है। होली के बाद सिविल एन्क्लेव की बाउंड्री का काम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग 6-7 मार्च को इसके लिए टेंडर खोलेगा। जमीन अधिग्रहण का काम भी लगभग पूरा हो गया है। योजना के सापेक्ष सिर्फ 3.99 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण शेष रह गया है।
विज्ञापन


खेरिया हवाई अड्डे को ही विस्तार देकर सिविल एन्क्लेव विकसित किया जाना है। इसके लिए सदर तहसील अंतर्गत धनौली, बल्हैरा और अभयपुरा में जमीन खरीदी गई है। बल्हैरा में जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

agra for the civil enclave the work of the boundary wall will start after holi
Air india
अभयपुरा में भी थोड़ी बहुत जमीन शेष रह गई है। धनौली में जरूर 13 किसान अड़ंगा लगाए हुए हैं। यहां 2.17 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण रह गया है। मगर, इससे पहले ही प्रशासन ने इसकी बाउंड्री की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। वह होली बाद 6-7 मार्च को इसके टेंडर खोलेगा। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। टेंडर निकलने के कुछ दिन बाद ही बाउंड्री निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। 

एक तरफ एयरफोर्स की बाउंड्री है। शेष तीन तरफ से बाउंड्री होनी है। बाउंड्री निर्माण के बाद सिविल टर्मिनल का काम शुरू होगा। 

इतने किसानों ने दी अपनी जमीन

योजना के लिए तीनों गांवों के 215 किसानों से जमीन का अधिग्रहण होना था। धनौली के 193 में से अब तक 180 किसानों से जमीन खरीदी जा चुकी है। 

अभयपुरा के 16 किसानों से 2.277 हेक्टेयर जमीन के सापेक्ष 10 किसानों से 0.4548 हेक्टेयर जमीन ली जा चुकी है। यहां छह किसानों से 1.822 हेक्टेयर जमीन लेना शेष रह गया है। 

बल्हैरा के छह किसानों से 0.238 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। धनौली और अभयपुरा के 19 किसान अभी थोड़ी अड़चन खड़ी कर रहे हैं। मगर, प्रशासन का दावा है कि इनसे भी जल्द ही जमीन का सौदा कर लिया जाएगा। 

अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति नगेंद्र शर्मा ने बताया कि जमीन अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो गया है। इसकी बाउंड्री तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जो किसान रह गए हैं, उन्हें भी जमीन देने के लिए तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed