{"_id":"5a737eaf4f1c1b410b8b66ea","slug":"a-fire-broke-out-in-a-religious-place-aliganj-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल में आग लगने से हड़कंप, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल में आग लगने से हड़कंप, दमकल ने पाया काबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 02 Feb 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
एटा में अाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के अलीगंज गुरुवार रात मोहल्ला मेवातियान में अज्ञात कारणों से एक धार्मिक स्थल में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। कासगंज में हुई हिंसा के बाद पुलिस और आला अफसर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
वहीं आक्रोशित लोगों को अधिकारियों ने शांत कराया। मुस्लिम समाज के लोगों का आरोप है कि बुलेरो सवार लोगों ने आग लगाई थी। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मोहल्ला मेवातियान स्थिति धार्मिक स्थल में गुरुवार को इबादत करने के लिए हिंदू-मुस्लिम समाज के लोग जाते है, वहां मोमबत्ती तथा अगरबत्ती लगाकर अपनी हाजिरी लगाते है। गुरुवार रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
जिससे धार्मिक स्थल पूरी तरह जलकर राख हो गया। एक लाख रुपये से अधिक लागत से बना दरवाजा तथा अंदर रखा धार्मिक सामान भी पूरी तरह जल गया।
आग की लपटों को देखकर मोहल्ले वाले बुझाने के लिए दौडे़। आग की सूचना मिलते ही नगर के मुस्लिम समाज के लोग मौके पर पहुंच गए और लोगों में आक्रोश पनपने लगा।
कासगंज में हुए दंगे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर तथा सीओ अजय भदौरिया के साथ पांचों थाने की पुलिस पहुंच र्गई।

लगाया ये आरोप
समाज के एक धडे़ का कहना था कि ये आग धार्मिक स्थल में लगायी गई है क्योंकि 10 बजे के बाद न तो मोमबत्ती तथा अगरबत्ती जल रही थी। कुछ लोगों का कहना था कि बोलेरो में सवार अज्ञात लोगों ने आग लगाई है।
हालांकि अधिकतर समाज के लोगों का कहना था कि मोमबत्ती या अगरबत्ती से आग लगी है। किसी द्वारा कोई आग नही लगाई गयी है, बहरहाल पुलिस मामले की जॉच कर रही है। सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए नगर के सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गयी है।
एएसपी संजय कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर लोग मैं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। जहां गुरुवार को लोग अगरबत्ती और मोमबत्ती जलाते हैं, उन्हीं से आग लगने की बात सामने आई है।