फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A family was attacked with sticks and rods in Sahai village, and the woman's clothes were torn.

Agra News: सहाई गांव में परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, महिला के कपड़े फाड़े

Tue, 03 Mar 2026 09:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
A family was attacked with sticks and rods in Sahai village, and the woman's clothes were torn.
अछनेरा। होली के दिन थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव सहाई में एक परिवार पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पिता-पुत्र सहित परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। युवक के सिर में ईंट लगने से गंभीर चोट आई है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, सहाई पेट्रोल पंप के सामने कॉलोनी में किराए पर रह रहे अंकित पुत्र सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह एक माह पूर्व अपने परिवार के साथ यहां रहने आया है। 2 फरवरी को देर शाम दोस्त विकास सिंह उससे मिलने आया था। अंकित का आरोप है कि कॉलोनी के गेट पर गांव के कुछ युवकों ने विकास को रोककर अभद्रता की। मामला शांत होने के बाद जब विकास वापस जाने लगा। वह उसे छोड़ने गेट तक आया, तभी घात लगाए युवकों ने दोबारा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने अंकित, उसके पिता सुरेंद्र कुमार, बहन और मां गीता देवी पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से प्रहार किए। इस दौरान सुरेंद्र के सिर में ईंट लगने से वह लहूलुहान हो गया, जबकि उसकी बहन के हाथ में गंभीर चोट आईं। कपड़े फाड़े जाने के भी आरोप हैं। पीड़ित पक्ष ने तहरीर में सुमित पुत्र गुड्डू, रोहित पुत्र रनवीर, अभिषेक पुत्र राजू सहित दो अज्ञात लोगों को नामजद किया है। आरोप है कि हमलावर जाते-जाते पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। पुलिस का कहना है शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed