फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A drain will be constructed on Gwalior Highway at a cost of Rs 118 crore, waterlogging will be removed

Agra News: ग्वालियर हाईवे पर 118 करोड़ से बनेगा नाला, दूर होगा जलभराव

Fri, 05 Sep 2025 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
A drain will be constructed on Gwalior Highway at a cost of Rs 118 crore, waterlogging will be removed
आगरा। ग्वालियर हाईवे पर जलभराव से निजात के लिए प्रशासन ने शासन को नाला निर्माण के लिए 118 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इससे करीब 10 किमी. लंबा नाला बनेगा। जलभराव के विरोध में लंबे समय से क्षेत्रीय लोग आंदोलित हैं। जल निगम की निर्माण एवं डिजाइन शाखा नाला निर्माण करेगी।
विज्ञापन


रोहता से गौरीकुंज होकर पीएस गार्डन तक हाईवे पर जलभराव के कारण गहरे गड्ढे हो गए हैं जिससे रोज वाहन पलट रहे हैं। कई कॉलोनियों का सीवेज हाईवे से रास्तों तक पर बहता है। इस पर पिछले दिनों एडीए उपाध्यक्ष ने सर्विस रोड का निरीक्षण किया था। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि ग्वालियर हाईवे पर नाला निर्माण के लिए 118 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। धनराशि अवमुक्त होते ही टेंडर और निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नाला नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। क्षेत्रीय निवासी सौरभ बंसल का कहना है कि नाला निर्माण नहीं होने तक प्रशासन को जलभराव की समस्या का अस्थायी समाधान कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed