फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A dog was pulling the hand of a woman sleeping on a cot, she barely survived.

Agra News: खाट पर सो रही महिला का हाथ जबड़े में जकड़ कर खींच रहा था कुत्ता, बमुश्किल बची जान

Wed, 27 May 2026 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A dog was pulling the hand of a woman sleeping on a cot, she barely survived.
कुत्ते के हमले में बिजकौली की घायल रेखा देवी
बाह। बिजकौली गांव में बुधवार तड़के खाट पर सोते समय महिला पर घर में घुसे कुत्ते के हमले का मामला सामने आया है। घटना के समय बिजकौली की रेखा देवी बुधवार तड़के 5 बजे अपने घर में खाट पर सो रही थी।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि घर में घुसे कुत्ते ने एक हाथ को जबड़े में जकड़ लिया और खींचने लगा। चीख के साथ जागी रेखा देवी ने कुत्ते को भगाकर खुद को बमुश्किल बचाया। कुत्ते के हमले में हाथ में गहरे जख्म हो गए हैं। शोर मचाए जाने पर इकट्ठे हुए परिजन रेखा देवी को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंचे, जहां पर उपचार के साथ ही उसे एआरवी एवं रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन की डोज दी गई। बिजकौली में महिला पर हमले के बाद ग्रामीणों ने कुत्ते को घेर कर गांव के बाहर तक खदेड़ दिया, जिससे किसी और पर हमले का खतरा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed