{"_id":"c3a3f816f657ad802d9c43d43c397a7b","slug":"a-click-will-be-recorded-in-the-complaint-in-torrent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ‘क्लिक’ में दर्ज होगी टोरंट में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ‘क्लिक’ में दर्ज होगी टोरंट में शिकायत
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 29 May 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोरंट के कस्टमर केयर सेंटर तक बार-बार दौड़ लगाने की जरूरत नहीं। अब बस घर बैठ कंप्यूटर या मोबाइल से टोरंट पावर में शिकायतें दर्ज कराने के साथ ऑन लाइन बिल भुगतान भी कर सकेेंगे। टोरंट पावर ने ग्राहक पोर्टल connect.torrentpower.com की शुरुआत की है, इसका शुभारंभ गुरुवार को विद्युत नियामक आयोग चेयरमैन देशदीपक वर्मा ने किया।
टोरंट पावर ने शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए बहुभाषी पोर्टल की शुरुआत की है। टोरंट ने लेन-देन, आवेदनों की प्रक्रिया, शिकायत दर्ज कराने के लिए यह पोर्टल तैयार कराया है। अभी तक केवल कस्टमर केयर सेंटर और बिजली गुल होने पर 2424554 नंबर पर ही शिकायत दर्ज होती थी। टोरंट पावर पीआरओ भूपेंद्र सिंह के मुताबिक, कंपनी ने 24×7 काल सेंटर को अपग्रेड कर पूरी तरह ऑटोमेटिक कॉल सेंटर बनाने की योजना तैयार की है।
पोर्टल पर नहीं टोल फ्री नंबर
टोरंट पावर ने आगरा में पांच साल के लंबे समय के बाद जैसे-तैसे टोल फ्री नंबर 18001803124 शुरू किया, लेकिन यह टोरंट के ग्राहक पोर्टल पर दर्ज नहीं है। पोर्टल पर कंपनी ने अपने कस्टमर केयर सेंटर नंबर 2424554 को ही दर्ज किया है। टोल फ्री की जानकारी इसमें दी ही नहीं गई।
विज्ञापन
ये सेवाएं मिलेंगी ऑन लाइन
नए कनेक्शन के आवेदन
ऑन लाइन बिल भुगतान
नो पावर की शिकायतों का रजिस्ट्रेशन
विद्युत उपभोग की गणना और विश्लेषण
उपभोक्ता केंद्र, मोबाइल वैन लोकेटर
ई-बिल एवं पावर एलर्ट
ऊ र्जा बचत के उपाय