{"_id":"606359808ebc3e8ca31ac9f7","slug":"a-boy-and-a-young-man-died-in-road-accidents-kasganj-news-agr486661769","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक बालक और एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक बालक और एक युवक की मौत
विज्ञापन
कासगंज के नगला पट्टी पर सड़क हादसे में मृतक युवक सत्यप्रकाश का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज-अतरौली मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बालक एवं एक युवक की मौत हो गई। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगला पट्टी के समीप सोमवार को तेज रफ्तार बाइक ने नीरज (12) पुत्र विजय पाल निवासी नगला पट्टी को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव के पंचनामा भरने की कार्रवाई की।
वहीं नगला पट्टी के समीप सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मौत का शिकार सत्यप्रकाश (21) पुत्र भगवानलाल निवासी रामनगर भिलौली हुआ। वह कासगंज से अपने घर वापस जा रहा था। जब वह नगला पट्टी के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे पर लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।