{"_id":"69de8a3f327c93f83e0d6704","slug":"a-bike-rider-died-after-being-hit-by-a-loader-tempo-angry-villagers-blocked-the-kabis-intersection-disrupting-traffic-for-half-an-hour-agra-news-c-421-1-ag11016-5806-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के एक महीने बाद ही मिट गया सिंदूर, पति की दर्दनाक हादसे में मौत; रोते-रोते बेसुध हुई नवविवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के एक महीने बाद ही मिट गया सिंदूर, पति की दर्दनाक हादसे में मौत; रोते-रोते बेसुध हुई नवविवाहिता
Wed, 15 Apr 2026 12:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:40 PM IST
सार
आगरा के डौकी क्षेत्र में टेंपो और बाइक की टक्कर में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम लगा दिया, जिसे पुलिस के समझाने पर हटाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के कबीस चौराहे के पास मंगलवार सुबह लोडर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। एसीपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। जाम लगाने से करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे झील जाटव गांव निवासी सौरव (20) अपने फूफा साहब सिंह निवासी बरारा मलपुरा के साथ बाइक से बिल्हैनी से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही कबीस के पास पहुंचे, सामने से आ रहे लोडर टेपों की बाइक में सामने से टक्कर लग गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फूफा साहब सिंह छिटककर दूर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना लगते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कबीस चौराहे पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर एसीपी अनिल कुमार, थानाध्यक्ष डौकी, बमरौली कटारा फोर्स के साथ पहुंचे। एसीपी ने ग्रामीणों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं मृतक के पिता सुभाष चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने टेंपो चालक हरेंद्र सिंह निवासी मेहरा नाहरगंज थाना डौकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एक माह पहले हुई थी शादी
परिजनों के मुताबिक मृतक सौरभ की शादी एक माह पहले 10 मार्च को धनौली में हुई थी। मृतक पांच भाई थे, जिनमें सौरभ तीसरे नंबर का था। मृतक सौरभ की मां की पिछले साल बीमारी से मौत हो चुकी है।
परिजनों के मुताबिक मृतक सौरभ की शादी एक माह पहले 10 मार्च को धनौली में हुई थी। मृतक पांच भाई थे, जिनमें सौरभ तीसरे नंबर का था। मृतक सौरभ की मां की पिछले साल बीमारी से मौत हो चुकी है।