फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A 1620-meter-long Hindustani rainbow-colored sheet will be offered at Shah Jahan's Urs.

Agra News: शाहजहां के उर्स में चढ़ेगी 1620 मीटर लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर

Wed, 07 Jan 2026 02:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A 1620-meter-long Hindustani rainbow-colored sheet will be offered at Shah Jahan's Urs.
आगरा। मुगल शहंशाह शाहजहां का 371 वां सालाना उर्स 15, 16 और 17 जनवरी को मनाया जाएगा। खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी की ओर से शाहजहां की तहखाने में मौजूद असली कब्र पर 1620 मीटर लंबी सतरंगी हिंदुस्तानी चादर चढ़ाई जाएगी। रोजा कमेटी के अध्यक्ष हाजी ताहिरउद्दीन ताहिर ने बताया कि इस बार भी तीन दिवसीय उर्स के दौरान ताजमहल में पर्यटकों और जायरीनों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। उर्स के अंतिम दिन 17 जनवरी को सर्वधर्म की ओर से 1620 मीटर सतरंगी हिंदुस्तानी चादर पेश की जाएगी। उर्स कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार, सतरंगी चादर की लंबाई हर साल बढ़ती जा रही है। इस बार इसकी लंबाई 1620 मीटर तय की गई है, जिसे तैयार करने में कई कारीगर जुटे हुए हैं। यह चादर ताजमहल के मुख्य गुंबद स्थित शाहजहां और मुमताज की कब्र पर पेश की जाएगी। हर वर्ग, हर धर्म के लोग इस सतरंगी चादर के साथ ताजमहल पहुंचते हैं। ताहिर के मुताबिक 15 और 16 जनवरी को दोपहर दो बजे से उर्स में कार्यक्रम होंगे, जिनमें तहखाने में मौजूद शाहजहां की असली कब्र को अकीदतमंद देख सकते हैं। 17 जनवरी को पूरे दिन चादरपोशी की जाएगी। इन तीनों दिन सैलानियों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed