फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जलकल की साइट हैक होने पर भाजपा भड़की

जलकल की साइट हैक होने पर भाजपा भड़की

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। जलकल विभाग की वेबसाइट पर पाकिस्तानी हैकरों की कारिस्तानी के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव को सौपा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष गामा दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सुबह कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता एडीएम सिटी के कार्यालय पहुंचे। गामा दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश जल विभाग की वेबसाइट पर पाकिस्तानी हैकरों ने कब्जा कर लिया है। देश के प्रधानमंत्री और देश के खिलाफ साइट पर जहर उगला गया है लेकिन प्रदेश सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जलकल जैसे महत्वपूर्ण विभाग की साइट को हैक किया जाना गंभीर विषय है। साइटों की सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था की गई है, यह जांच का विषय है। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के प्रयासों को इससे झटका लगेगा। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि साइट की सुरक्षा को प्रभावी कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन में अजय जैसवाल, गणेश चंद, अवधेश रावत, हेमंत भोजवानी, दीपक खरे, राजकुमार खंडेलवाल, राघवेंद्र मुदगल, असफाक सैफी, बांक अग्रवाल, अनुराग चतुर्वेदी, अशोक चौबे, भगवान दास दक्ष, राजकुमार पथिक, बाबी वर्मा, सुमित उपाध्याय, राजेश कठेरिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed