{"_id":"3-85867","slug":"Agra-85867-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से दो लाख के जेवरात लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ से दो लाख के जेवरात लूटे
Agra
Updated Mon, 01 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। आवास विकास कालोनी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने रविवार देर शाम एक सराफ को स्कूटर से गिरा लिया। तमंचे तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी। करीब दो लाख के सोेने-चांदी से भरा थैला लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले।
सेक्टर 10 निवासी मनोज पुत्र गोविंद वर्मा की घर से कुछ दूर सेक्टर 11 में दीक्षा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार शाम आठ बजे दुकान बंद करके वह स्कूटर से घर आने लगे। उनके पास सोने-चांदी के आभूषणों से भरा हुआ थैला था। घर के मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनमें टक्कर मार दी। इससे वह गिरा गए। दो बदमाशों ने मनोज पर हथियार तान दिए। जान से मारने की धमकी देकर थैला लूटने लगे। मनोज ने विरोध किया तो उसे जमीन पर पीटकर गिरा लिया। इसके बाद थैला लूट लिया। बदमाश कैला देवी मंदिर रोड होते हुए भाग निकले। मनोज शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे पैदल ही दौड़े। दो राहगीरों ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने हथियार निकाल लिए। उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी सराफ ने थाने पहुंचकर पुलिस को दी। एसओ सिकंदरा ने बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
बेखौफ थे बदमाश
मनोज ने बताया कि तीनों बदमाशों के पास हथियार थे। एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। उसने अपना चेहरा ढक रखा था, जबकि दो बदमाशों के चेहरे खुले थे। रेकी करके वारदात को अंजाम दिया गया है।