Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एनआईसीयू में आक्सीजन खत्म होने से दो बच्चों की मौत

एनआईसीयू में आक्सीजन खत्म होने से दो बच्चों की मौत

Mon, 05 Aug 2013 05:33 AM IST
Agra
Agra Updated Mon, 05 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में भर्ती दो नवजात शिशुओं की रविवार शाम को दो घंटे के अंतराल पर मौत हो गई। शिशुओं के परिवारीजनों का आरोप है कि आक्सीजन खत्म होने के चलते बच्चों की मौत हुई है। इसकी जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। कई डॉक्टर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सैंया के वृथला गांव निवासी सतीश त्यागी की पत्नी की डिलीवरी शनिवार को हुई थी। उसके बच्चे को एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित एनआईसीयू में रखा गया था। इसी तरह शमसाबाद की संगीता के नवजात शिशु को भी यहां भर्ती कराया गया था। परिवारीजनों ने बताया कि वार्ड में शाम छह बजे से ही आक्सीजन नहीं थी। आक्सीजन नहीं मिलने से दोनों बच्चों की हालत बिगड़ गई। कई दफा स्टाफ से कहा गया मगर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद शाम छह से आठ बजे के बीच दोनों बच्चों की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर बच्चों के परिवारीजनों ने हंगामा कर दिया। इससे हास्पिटल में बवाल खड़ा हो गया। सूचना पर मेडिकल कालेज के कई चिकित्सक मौके पर पहुंच गए। वार्ड में इस वक्त 20 बच्चे भर्ती हैं। इनमें से आधा दर्जन बच्चों को आक्सीजन दी जा रही थी। वहीं, एसएन प्रशासन ने बच्चों की मौत के पीछे आक्सीजन की कमी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed