{"_id":"3-60026","slug":"Agra-60026-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में मारामारी, बढ़ी यात्रियों की लाचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में मारामारी, बढ़ी यात्रियों की लाचारी
Agra
Updated Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। यदि आप गर्मी की छुट्टी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इरादा बदल दीजिए। शादियों का सीजन और स्कूलों की छुट्टियों के कारण ट्रेनों में टिकट की मारामारी मची है। हालात यह हैं कि लंबी दूरी की गाड़ियों में जगह नहीं है। जून की बात छोड़िए कई ट्रेनों में जुलाई तक नो रूम की स्थिति है। दलालों के कारण तत्काल टिकट भी मुश्किल हो गया है। आरक्षण खिड़की पर सुबह से लंबी लाइन लग रही है। लेकिन अधिकांश को निराशा ही हाथ लग रही है।
गर्मी की छुट्टियों को लेकर भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं, लेकिन इनमें भी सीट नहीं मिल रही हैं। जम्मू-कश्मीर, मुंबई, बंगलूरू, पुरी आदि जाने वाली ट्रेनों में टिकट के लिए सबसे ज्यादा मारामारी है।
रिजर्वेशन कोच बने जनरल
हालात यह हैं कि टिकट कन्फर्म होने के बाद भी आपको सीट मिल जाए इसकी कोई गारंटी नहीं हैं। दरअसल, वेटिंग के कारण रिजर्वेशन कोच में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में आरक्षित सीट पर वेटिंग वाले यात्री भी सफर कर रहे हैं। सीट न मिलने की कई यात्रियों ने इसकी शिकायत भी की है।
विज्ञापन
तत्काल टिकट पर दलालों का कब्जा
रेलवे की तत्काल टिकट सुविधा भी दलालों के कारण फेल हो गई है। टिकट काउंटर पर पहुंचते ही दस से 15 मिनट के बाद तत्काल टिकट नहीं मिल पाती। सूत्रों की मानें तो तत्काल टिकटों की कालाबाजारी हो रही है। कई दफा इंटरनेट में गड़बड़ी की वजह से टिकट नहीं मिल पाती है।
ट्रेनों की स्थिति
झेलम एक्सप्रेस : टिकट नहीं
गोवा एक्सप्रेस : 229-569 वेटिंग
मुंबई-पंजाब : टिकट नहीं
लोकमान्य तिलक : 97-263 वेटिंग
तूफान एक्सप्रेस : 20-44 वेटिंग
जोधपुर हावड़ा : 60-106
उदयपुर खजुराहो : 41-91
पुणे झेलम : टिकट नहीं
केरल एक्सप्रेस : टिकट नहीं
समर स्पेशल ट्रेन में भी राहत नहीं
रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों में भी ढाई सौ से तीन सौ की वेटिंग चल रही है।
- गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल के बीच समर स्पेशल एक्सप्रेस 05033 हर बुधवार और रविवार को 30 जून तक और गाड़ी संख्या 05034 बांद्रा टर्मिनल से गोरखपुर शुक्रवार और मंगलवार को दो जुलाई तक चलाई जा रही है।
- गाड़ी संख्या 09407 अहमदाबाद से लखनऊ के बीच प्रत्येक सोमवार को एक अप्रैल से 24 जून तक चलाई गई है। इसी तरह लखनऊ से अहमदाबाद के बीच प्रत्येक बुधवार 26 जून तक चलाई गई।
- गाड़ी संख्या 09807 कोटा से निजामुद्दीन के मध्य 30 जून तक चलेगी। इसी तरह 09808 निजामुद्दीन से कोटा के मध्य एक जुलाई तक चलाई जा रही है।